ICICI BANK के कर्मचारी जुआ खेलते पकड़े

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र के सुभाष कॉलोनी इलाके में पुलिस ने एक जुए के फड पर छापा मार कार्यवाही करते हुए नौ आरोपीयों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने पकड़े गए जुआरीयों से 73 हजार 850 रूपए भी जप्त किए है। जानकारी के अनुसार फिजीकल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सुभाष कॉलोनी स्थित युवराज राजावत के मकान में लंबे समय से जुआ चल रहा था। पुलिस ने बताया कि मकान पर दबिश देकर वहां से मोहन गुप्ता पुत्र शंकरलाल गुप्ता,उमेश पुत्र रामदयाल शिवहरे,भगवत कुमार पुत्र मुरारी लाल अग्रवाल,रिंकू पुत्र दान सिंह ठाकुर,दीपक पुत्र सोहनलाल अग्रवाल,युवराज सिंह पुत्र देवेंद्र सिंह राजावत के नाम शामिल है। 

बताया गया है कि पकड़े गए नौ आरोपीयों में से दो आरोपी  विवेक पुत्र महेश कुमार शर्मा, मनोज कुमार पुत्र मनीराम सेन के नाम भी शामिल है। इन सभी से 73हजार 850 रुपए जब्त कर सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की कार्रवाई की। वहीं करैरा में थाना प्रभारी रूपेश शर्मा ने आरोपी पप्पू यादव,संतोष लोधी, मनीष साहू,कृष्ण कांत शर्मा,बंटी ठाकुर से 37 हजार 750 जब्त कर जुआ का प्रकरण बनाया।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!