जहां फूड इंस्पेक्टर और नायब तहसीलदार भिड़े थे, वहीं लगी संदिग्ध आग, 6000 बोरिया राख

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। अभी हाल ही में जिले के खनियांधाना उर्पाजन केन्द्र पर नायब तहसीलदार और फूड इंस्पेक्टर के बीच हुए विवाद का कारण ही क्लीयर नहीं हो पाया कि आज अचानक इसी केन्द्र पर आग लग गई। जिससे केन्द्र पर रखी 6 हजार बोरियों का बारदाना जलकर राख हो गया। अब एक दम से इस तरह की घटना ने मामले को संदिग्ध कर दिया है। जानकारी के अनुसार खनियांधाना कृषि उपज मंडी के खरीदी केंद्र पर अज्ञात करणों के चलते बारदाना में अचानक आग लग गई। इससे केंद्र पर रखी 6 हजार बारदाना की बोरियां जलकर खाक हो गई हैं। जिसकी सूचना खरीदी केंद्र कर्मचारियों ने फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। 

खरीदी केंद्र प्रभारी सतेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि किसान द्वारा बारदाने पर बैठकर बीड़ी पी जा रही थी। तभी उसकी चिंगारी बारदाने पर गिरने से ये आगजनी हुई है। फिलहाल किसान चिन्हित नहीं हो सका है। खाली बारदाना जलने के अलावा गेहूं,चना सहित मसूर की फसल भी आग की चपेट में आई है। घटना की सूचना खरीदी केंद्र प्रभारी ने अधिकारियों को दी। 

6-7 हजार बोरियां जल गईं 

केंद्र पर लगी आग पर तत्काल काबू पा लिया गया,जिसमें 6 से 7 हजार बारदाना बोरियां जली हैं,इसके साथ कुछ अनाज भी जला है नुकसान का अभी अनुमान लगाना संभव नहीं है। 
रूपेंद्र प्रताप सिंह परमार,फूड अधिकारी खनियांधाना 

अभी हाल ही में हुआ था वीडियो बायरल

इस खरीदी केन्द्र पर नायब तहसीलदार मालवीय और फूड इंस्पेक्टर के रूपेन्द्र प्रताप के बीच तीखी नौक झोक का वीडियों बायरल हुआ था। इस बीडियों में दोनों एक दूसरे को मारपीट और जूते मारने की बात कहते दिख रहे थे। यह मामला थाने भी पहुंचा। 

परंतु बताया गया है कि कलेक्टर के हस्तक्षेप के बाद उक्त मामला शांत हुआ था। अब इस घटना के बाद इसी खरीदी केन्द्र पर आगजनी की घटना संदेहास्पद लग रही है। इसका कारण यह भी सामने आ रहा है कि पूरे प्रदेश में बारदाने को लेकर लूट मची हुई है। और यहां इतने बड़े स्तर पर बारदाना जल गया है। हांलाकि कारण क्या रहा यह अभी स्पष्ठ नहीं है। परंतु अगर मामले की जांच की जाए तो यह मामला और भी स्पष्ट हो सकता है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!