पोहरी। सीएम शिवराज सिंह पोहरी सम्मेलन में निर्धारित समय से 1 घंटा लेट आए और मंच पर आते ही मंच छोड़कर चले गए। दरअसल, ताबड़तोड़ सभाएं कर रहे सीएम शिवराज सिंह को निजी कार्यों के लिए भी समय नहीं मिल पा रहा। हेलीपेड पर भी अतिथियों को लघुशंका के लिए कोई इंतजाम नहीं थे। सीएम मंच पर आए और फिर पब्लिक की तरफ इशारा करके चले गए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जिले की 16 हजार महिलाओं को सूरत की साड़ी, चप्पल और 25 हजार पुरुष तेंदूपत्ता संग्राहकों को पानी की बॉटल के साथ पहनने के लिए जूते प्रदान करेंगे। तेंदूपत्ता संग्राहक सम्मेलन में उन्हे दोपहर 3 बजे आना था। वो निर्धारित समय से करीब 1 घंटा लेट हैं।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।