शिवपुरी। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के सिरसौद पिछोरा रोड पर एक बस चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए सड़क पर जा रहे दंपत्ति में टक्कर मार दी। घटना में मौके पर ही पति की मौत हो गई तथा उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। घटना 10 मई की दोपहर के समय की है। यहां डामरौनी में रहने वाले सुखवीर व उसकी पत्नी कमलेश कुशवाह शर्मा की दुकान के सामने सिरसौद पिछोर रोड काली पहाड़ी से जा रहे थे।
तभी पीछे से एक बस के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए पीछे से टक्कर मार दी। घटना में सुखवीर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना वहां से निकल रहे लोगों ने डायल-100 को दी।
सूचना मिलते ही डायल 100 मौके पर पहुंच गई और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया एवं मृत युवक को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।