शिवपुरी। नरवर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम दिगवास में चोर 25 हजार का तार चोर कर ले गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पवन पुत्र राजबहादुर सिंह कुशवाह निवासी दिगवास ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह अपने घर से किसी काम से बाहर गया हुआ था। जब वह वापस घर आया तो देखा कि उसके घर में लगा बिजली का तार चोर ले गए हैं।
चुराए गए तार की कीमत लगभग 25 हजार रुपए बताई जा रही है। मामले में पुलिस को सूचना दी। यहां पुलिस ने पवन की शिकायत पर केस दर्ज कर तार चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।