शिवपुरी। जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम उन्नई में चोरों ने घर की दीवार तोड़कर सोने-चांदी के जेवर चुराकर ले गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। लखनसिंह पुत्र हरकूनसिंह यादव निवासी उन्नई ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 13 मई की रात वह घर से कहीं बाहर गए हुए थे। जब वह वापस आए तो देखा कि घर की दीवार टूटी हुई थी। अंदर जाकर देखा तो पता चला कि घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। देखा तो पता चला कि सोने-चांदी के आभूषण गायब है।
जिस पर लाखनसिंह ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना स्थल का मुआयना किया। इसके बाद फरियादी की शिकायत पर चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।