शिवपुरी। जिले के इंदार थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम सेजवारा में एक युवक की इल्ली मारने की दवा पीने से मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। भोला पुत्र कोकसिंह यादव निवासी सेजवार ने पुलिस को शिकायत में बताया कि कोकसिंह पुत्र मेहरवान यादव निवासी सेजवार ने सोमवार को शाम के समय इल्ली मारने की दवा खा ली।
जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे इलाज के लिए बदरवास स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।