शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम सुरानी तिराहा गधाई में रहने वाली एक महिला की कुएं में गिरने से मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। प्रेमबाई पत्नी गजराजसिंह कुशवाह निवासी सुरानी तिराहा शाम के समय कुएं से पानी भरने के लिए गई हुई थी। जहां उसका अचानक पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई।
जब महिला अपने घर नहीं पहुंची तो उनको चिंता हुई जिस पर उन्होंने महिला की तलाश की और कुएं के पास गए तो पता चला कि उसकी लाश कुएं में पड़ी हुई है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और लाश को कुएं से बाहर निकाला। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।