शिवपुरी। जिले के सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत खूबत घाटी में आज पेड़ से एक लाश टंगी होने की सूचना से सनसनी फैल गई। इस मामले की सूचना स्थानीय लोगो ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उक्त लाश को पेड़ से नीचे उतारा। जहां पुलिस ने लाश को पीएम के लिए भिजवाकर लाश की शिनाक्त में जुट गई है। जानकारी के अनुसार आज सुबह कुछ ग्रामीणों को पेड़ से टंगी हुई एक लाश दिखाई दी। यह लाश खूबत घाटी के मंदिर से करीब 300 मीटर अंदर जंगल में एक पेड़ से टंगा मिला है। मृतक की उम्र करीब 45 साल बताई जा रही है। मृतक की अभी पहचान नही हो पाईहै। मृतक का शव लगभग तीन दिन पुराना बताया जा रहा है।जिस पेड़ से युवक ने फांसी लगाई है।
उसी पेड़ के नीचे एक काले रंग का बैग मिला है जिसमें कुछ रूपए, युवक के अंडर गारमेन्ट मिले है। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उक्त मृतक कोई व्यापारी है। मृतक के बारे में पहचान के लिए पुलिस ने अपने स्तर पर काफी प्रयास किए, लेकिन इसके बाद भी उसकी अभी शिनाख्त नही हो पाई है।
जिस किसी व्यक्ति को इसके बारे में कोई जानकारी मिले वह तुरंत सतनवाड़ा थाने पर प्रभारी डॉ जय सिंह यादव मोबाइल नंबर 8770084545, 7049124035 व पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 7049101055 व टेलीफोन नंबर 07492-232100 पर बता सकते है। नाम बताने वाले की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।