कोलारस। शासकीय मॉडल स्कूल कोलारस की छात्रा उज्जवला जैन एवं अंकेश जैन पिता सन्मति जैन के बेटा-बेटी ने कॉमर्स मैथ्स से बारहवीं कक्षा में कु.उज्जवला जैन 92.4 एवं अंकेश जैन ने 92.2 प्रतिशत में शिवपुरी जिले में अपना नाम दर्ज कराकर कोलारस नगर का नाम रोशन किया है।
कु. उज्जवला जैन एवं अंकेश जैन का कहना है इस सफलता में सहयोग मेरे माता.पिता एवं गुरूजनों का मार्ग-दर्शन है। कु. उज्जवला जैन एवं अंकेश जैन दोनों की आईएएस बनने की इच्छा है। उजजवला और अंकेश जैन के अच्छे अंक लाने पर कांग्रेस विधायक महेन्द्र यादव, नपाध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे, पूर्व नपाध्यक्ष धर्मेन्द्र जैन पल्लन, कांग्रेस के विधायक महेन्द्र यादव के प्रतिनिधि ओपी भार्गव, कु.् उज्जवला जैन एवं अंकेश जैन को माला भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।