मध्यप्रदेश में विकास के बल पर चौथी बार बनेगी भाजपा की सरकार: प्रभात झा

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा युवा मोर्चा के नेतृत्व में आज प्रदेश की 23006 पंचायतों में  एक साथ पंचायत चलो अभियान के अंतर्गत सभी पंचायतों में मंडल अध्यक्ष से लेकर  जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी व सरपंच से लेकर मुख्यमंत्री तक ग्राम पंचायतों में पहुंचकर जनता से सीधा संवाद कर रहे हैं और केंद्र की मोदी मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों का सम्मान, युवा मोर्चा द्वारा प्रत्येक पंचायत पर गठित की गई  स्पेशल 11 टीम का भी सम्मान कार्यक्रम के माध्यम से किया जा रहा है।

2003 में जब कांग्रेस की सरकार होती थी तो मध्य प्रदेश की सडक़ों में गड्ढे, बिजली की कहीं कोई व्यवस्था नहीं  और सिंचाई की भी पर्याप्त साधन नहीं थे जब भाजपा के कार्यकर्ताओं के परिश्रम और जनता के आशीर्वाद से 2003 में भाजपा की सरकार मध्यप्रदेश में आई है तब से  भाजपा सरकार ने  गांव, गरीब, दलित, पिछड़े, महिलाओं, युवाओं के उत्थान के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत को साकार करते हुए अंतिम छोर के व्यक्ति तक के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की भाजपा जनसेवा मध्यप्रदेश अग्रणी राज्य के रूप में उभरा है।

और किसानों की मेहनत का प्रतिफल है कि कृषि के क्षेत्र में मध्यप्रदेश को पांचवी बार कृषि कर्मण पुरस्कार प्राप्त हुआ है। केंद्र में मोदी प्रदेश में शिवराज सिंह की सरकार द्वारा सैकड़ों जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। जिससे सर्वहारा वर्ग का विकास हो रहा है भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता अन्य राजनैतिक दलों के कार्यकर्ता से अधिक विचारवान, परिश्रमी और संघर्षशील कार्यकर्ता है। 

आज हमारे कार्यकर्ता की इसी विशेषता के कारण हम पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक प्रभावी है। देश में और 22 राज्यों में हमारी सरकारें है। इसलिए हमारा कार्यकर्ता आज समाज के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में चैथी बार सरकार बनाने से हमें कोई रोक नहीं सकता। मध्यप्रदेश को विकास के मार्ग पर और आगे ले जाने के लिए यह आवश्यक है कि चैथी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने। कार्यकर्ता घर-घर दस्तक देकर जनता से संवाद करें।

एक हाथ में कमल निशान और दूजे हाथ में सरकार की योजनाओं को लेकर जनता के बीच पहुंचे। कार्यकर्ताओं की मेहनत के बूते और जनता के विश्वास से हम चौथी बार सरकार बनायेंगे।उक्त उद्बोधन भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद  प्रभात झा जी ने पिछोर विधानसभा के ग्राम सिलपुरा, कमालपुर, बचरोंन प्रवास के समय कार्यकर्ता व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही। 

प्रदेश के निर्देश पर जिले की 600 पंचायत में आज युवा मोर्चा के स्पेशल 11 व तीर्थ दर्शन यात्रियों एवं हितग्राहियो का सम्मान,मुख्यमंत्री जी के संदेश का बाचन किया गया कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी,जनपद अध्यक्ष लोकपाल लोधी,भैया साहब लोधी, विकास यादव, भानु जैन,  बनवारी लाल श्रीवास्तव, हल्के लोधी सहित सेकड़ो कार्यकर्ता उपस्तिथ हुए। पंचायत चलो अभियान में जिले के मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी,प्रदेशकार्यसमिति सदस्य,विधायक,पूर्व विधायक भी ग्राम पंचायतों में पहुचकर साशन की योजनाओ की जानकारी प्रदान की।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!