शिवपुरी। सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में शुक्रवार को प्रवेश के साथ ही नवतपा शुरू हो शुक्रवार से शुरू हो गया है। नवतपा के पहले दिन जिले का अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री पहुंच गया। सुबह से गर्म हवा से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दोपहर के समय झुलसाने वाली गर्मी से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा है। कृषि वैज्ञानिक ने बताया नवतपा में अधिकतम तापमान 46 डिग्री से ऊपर तक पहुंच सकता है। आसमान में बादल छाए रहेंगे।
खेती के लिए वरदान
कृषि विभाग की मानें तो नवतपा जमीन की गहरी जुताई के लिए सबसे सही समय माना जाता है। गहरी जुताई से जमीन अच्छी तरह सूख जाती है जिससे बारिश में अधिक पानी सोखतीं है। फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले कीड़े और कांस जैसी खरपतवार नष्ट हो जाती है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।