किसान कांग्रेस की भाजपा भगाओ-किसान बचाओ परिवर्तन यात्रा 29 से

0
शिवपुरी। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी के तत्वाधान में किसान कांग्रेस कमेटी जिला शिवपुरी द्वारा पोहरी विधानसभा में भाजपा भगाओ किसान बचाओ परिवर्तन यात्रा मंगलवार दिनांक 29 मई से प्रारंभ होगी। जिसका शुभारंभ जिला कांग्रेस अध्यक्ष बैजनाथसिंह यादव द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय झांसी तिराहा पर 29 मई को सुबह 9 बजे हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा।

यात्रा का मुख्य उद्देश्य किसानों की दुर्दशा पर प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन का ध्यान खींचना एवं किसानों की लड़ाई को ग्राम एवं ब्लॉक स्तर पर लड़ने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जागरुक करना है प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधी केशव सिंह तोमर, पूर्व मंडी अध्यक्ष एनपी शर्मा एवं जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश राठखेड़ा ने सयुंक्त रूप से बताया कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से इस यात्रा में भागीदार बनने की अपील की है। यात्रा पोहरी विधानसभा के पोहरी ब्लॉक से प्रारंभ होकर विधानसभा के प्रत्येक ब्लॉक एवं ग्रामों में पहुंचेगी।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!