शिवपुरी। नौतपा के दूसरे दिन भी गर्मी ने अपना असर दिखाया। जिस कारण लोगों की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हो रही है। शहर में दोपहर 12 बजे तक पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जिस कारण लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है। हालात यह है कि दिन की चुभन भरी धूप से बचने के लिए लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। दिन के समय लोग अपने आवश्यक कार्यों के लिए ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। जिस कारण व्यस्ततम सड़कों पर भी सन्न्ाटा पसरा हुआ है।
लोग तरह तरह से गर्मी से बचने के लिए जतन कर रहे हैं। दिन के समय तो गर्मी ने लोगों को बेहाल किया हुआ है। लेकिन रात के समय भी गर्मी और उमस के कारण लोगों का जीना दुश्वार हो रहा है। दिन के साथ साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होने से कूलर पंखे के सामने भी लोगों की बेचैनी दूर नहीं हो रही है। हालांकि मौसम के जानकारों के अनुसार नौतपा में बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। आए दिन आसमान में बादल भी छा रहे हैं।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।