शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि शहर के देहात थाना क्षेत्र के ग्राम रायश्री में निवासरत एक 17 वर्षीय युवक ने अपने ही पिता की लाईसेंसी बंदूक से गोली मार कर आत्महत्या कर ली। इस घटना के दौरान युवक की मां घर पर ही थी। जबकि युवक का पिता इलाज कराने शिवपुरी गया हुआ था। इस मामले की सूचना पर ग्रामीण तत्काल युवक को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। परंतु सीने में गोली लगने से युवक की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वीरेन्द्र की फेसबुक प्रोफाइल देखकर लगता है वो 'इश्क' का मरीज था। पिछले लम्बे समय से शायरियां शेयर कर रहा था। यह आखरी शायरी है जो उसने शेयर की थी।
जानकारी के अनुसार बीरेन्द्र पुत्र गजराज कुशवाह उम्र 17 साल निवासी ग्राम रायश्री गांव के बाहर अपने फार्म पर रहता था। आज बीरेन्द्र का बड़ा भाई अपने पिता गजराज का पथरी का इलाज कराने शिवपुरी आया हुआ था। घर पर बीरेन्द्र अपनी मां के साथ था। तभी अज्ञात कारणों के चलते युवक ने घर में रखी पिता की लाईसेंसी 12 बोर की बंदूक से अपने सीने में गोली मार ली। जिससे युवक तडपने लगा।
युवक की मां ने इस मामले की सूचना तत्काल ग्रामीणों को दी। ग्रामीण युवक को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचते इससे पहले युवक की मौत हो गई। अब युवक ने उक्त कदम क्यों उठाया यह स्पष्ठ नहीं हो सका हैै। बताया गया है कि उक्त परिवार आर्थिक रूप से संपन्न था। अब आत्महत्या के कारण को लेकर पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।