शिवपुरी। आज दलित समाज के सगठनो द्वारा बुलाए गए शहर बंद में कमलागंज में स्थित एक महिला की दुकान मे तोड फोड कर दी। बताया जा रहा है कि महिला दुकान बंद करने का विरोध कर रही थी। जानकारी के अनुसार आज दोपहर 12 बजे के लगभग शहर ग्वालियर बाईपास से एकत्रित होकर निकले दलित समाज के विभिन्न सगठंनो के कार्यकर्ताओ ने सबसे पहले कमजागंज को अपना निशाना बनाया। बताया गया है कि बाबू क्वार्टर और कमजागंज के मोड पर स्थित नपा के दुकानो में रूकमणी अग्रवाल की किराने की दुकान खुली थी। रैली में उपस्थित उपद्रवदियो ने इस दुकान का समान में घुस कर तोड फोड कर दी और समान फैक दिया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।