पाल बघेल समाज की कार्यकारिणी घोषित, नेपाल बने मीडिया प्रभारी

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। अखिल भारतीय पाल बघेल महासभा शिवपुरी की जिला कार्यकारिणी की घोषणा आज राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री म.प्र. शासन शैतान सिंह पाल के निर्देशन में एवं प्रदेश अध्यक्ष विजय पाल की सहमति से जिलाध्यक्ष एडव्होकेट रामस्वरूप बघेल ने की। कार्यकारिणी में मनोनीत किए गए सभी पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदान कर उन्हें समाज के प्रति ईमानदारी एवं निष्ठा से कार्य करने की शपथ दिलाई गई। मनोनीत सभी पदाधिकारियों ने तन,मन,धन से समाज को आगे बढ़ाने और समाज के प्रत्येक कार्य में अपनी सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। समाज के सभी बुजुर्गों एवं वरिष्ठों को संरक्षक मण्डल में शामिल किया गया, जबकि जनप्रतिनिधियों को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। 

आज जिलाध्यक्ष रामस्वरूप बघेल ने जो कार्यकारिणी घोषित की उसमें उपाध्यक्ष पद पर श्रीलाल बघेल राजगढ़, ब्रजलाल पाल शिक्षक बैराड़, होतम सिंह बघेल लुधावली, सुदाप्रसाद पाल पिछोर, इंजी. गौरव पाल करैरा, अजब सिंह नरवर, मनीराम बघेल कोलारस, महामंत्री पद पर जगन सिंह बघेल लुधावली, अमर सिंह बघेल कोलारस, तोरन सिंह पाल बारां, प्रकाश पाल पाल मोटर्स पार्टस, गुलाब सिंह बघेल करैरा, सचिव पद पर परसादी मानपुर, केशव पाल पिछोर, धर्मेन्द्र सिंह, प्रमोद पाल करैरा, माधव सिंह करैरा, राकेश पाल सहसचिव, बंटी बघेल, सह सचिव, कोषाध्यक्ष राकेश पाल लुधावली, सह कोषाध्यक्ष रघुवीर पाल, मीडिया प्रभारी नेपाल सिंह, सह मीडिया प्रभारी सुघरसिंह पाल लुधावली, भगवान सिंह बघेल संगठन मंत्री, राजाराम बघेल बरौआ को मनोनीत किया गया। प्रवक्ता पद पर महेन्द्र सिंह पाल और राजकुमार पाल को रखा गया है। 

कार्यकारिणी सदस्यों में लक्ष्मण सिंह, केवलसिंह, अमर सिंह, अमर सिंह पाल, लक्ष्मण सिंह बघेल, मोहर सिंह, कल्याण सिंह, बघेल जबकि युवा जिलाध्यक्ष के रूप में नीरज पाल को बनाया गया है जबकि उपाध्यक्ष राजेश पाल, मनोज पाल, वासुदेव पाल, राकेश पाल ईटमा, महामंत्री पद पर बादाम सिंह पिछोर, सचिव बलवीर पाल भदरौनी, रामवीर बघेल सचिच, प्रवक्ता पद पर राजेश पाल मगरौनी को बनाया गया है जबकि कार्यकारिणी सदस्यों में राकेश पाल, दिलीप पाल, महेन्द्र सिंह पिछोर। 

समाज की कार्यकारिणी में ब्लॉक अध्यक्षों में शिवपुरी से हाकिम सिंह बघेल, देवसिंह पिछोर, शिशुपाल सिंह खनियांधाना, नारायण सिंह बघेल बदरवास, युवा ब्लॉक अध्यक्षों में दीवान सिंह पोहरी, डॉ. लखन बैराड़ को बनाया गया है। राजकुमार पाल को विधानसभा प्रभारी पिछोर बनाया गया है। कर्मचारी मोर्चा में मोहर सिंह पाल शिक्षक करैरा को जिलाध्यक्ष, भरत पाल नाड़ उपाध्यक्ष, कैलाश फौजी बूढ़दा, रघुवीर सिंह पाल, ओमकार पाल शिक्षक को शामिल किया गया। महासभा के शेष पदाधिकारियों का मनोनयन समाज की अगली बैठक में किया जाएगा।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!