बैराड़। खबर जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां पुलिस ने आज एक सूचना पर एक युवक और युवती को स्थानीय संदिग्ध परिस्थिति में बैठे हुए दबौच लिया। पुलिस इन्हें लेकर थाने आ गई। जहां दोनों के परिजनों को बुलाया तो परिजनों ने बताया कि दोनों मंगेतर है। और इसी साल दोनों की शादी हो जाएगी। उसके बाद पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया। जानकारी के अनुसार आज बैराड़ पुलिस को सूचना मिली कि बैराड़ के रेस्ट हाउस के पास एक प्रेमी जोड़ा रंगरैलियां मना रहा है।
इस सूचना पर बैराड़ थाने की टीम मौके पर पहुंची और देखा तो एक प्रेमी जोड़ा बैठकर बाते कर रहा है। जब प्रेमी जोड़े से आपस में रिश्ते की जानकारी चाही तो दोनों एक दूसरे को मंगेतर बताने लगे। परंतु पुलिस को उक्त जोड़े की बात पर भरोसा नहीं हुआ और दोनों के परिजनों को बुलाया।
जब दोनों के परिजन थाने पहुंचे और पुलिस से बातचीत की तो सामने आया कि दोनों मंगेतर है। युवती ने बताया कि उनकी इसी साल शादी होने वाली है। वही युवक रूपए न होने पर अगले साल शादी की बात कहता रहा। हांलाकि पुलिस ने दोनों के परिजनों के आने पर दोनों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।