शादी के 25 दिन बाद ही युवती प्रेमी के साथ भाग गई

Updesh Awasthee
0
बैराड़। जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम खरई-डाबर में एक 20 वर्षीय महिला शनिवार को घर से लापता हो गई। बताया जाता है कि महिला बैराड़ किसी काम से आई हुई थी और वापस नहीं लौटी। मामले में परिजनों ने संदेही के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस को शिकायत में पिता ने बताया कि उसकी पुत्री की शादी ग्राम गुरिच्छा में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन से बुड़दा में रहने वाले युवक के साथ की थी। 

शादी के बाद उनकी पुत्री घर रहने आई जहां शनिवार को वह बैराड़ में दर्जी के पास किसी काम की कहकर निकली थी लेकिन जब वह देर शाम तक घर लौटकर नहीं आई तो परिजनों को चिंता हुई जिस पर उन्होंने आसपास खोजबीन की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। 

महिला के पिता ने पुलिस को बताया कि वह अक्सर गाजीगढ़ के रहने वाले सिक्कू जाटव से मोबाइल पर बात किया करती थी हो सकता है कि वही उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर साथ ले गया है। मामले में पुलिस ने संदेह के आधार पर सिक्कू जाटव के खिलाफ केस दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!