आर्ईपीएल सट्टे के कर्ज से तंग युवक फांसी पर झूला!

Updesh Awasthee
0
खनियांधाना। जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र के तहत किले के पीछे रहने वाले एक युवक ने घर में फांसी लगा ली। सुबह जब परिजन जागे तो युवक के शव को फंदे पर लटका हुआ देखा। बताया गया है कि युवक शराब पीने का आदी था और आईपीएल पर सट्टा लगाता था। जिसके चलते वह सट्टे में रूपए हार गया। रूपए हारने से युवक आर्थिक तंगी से परेशान चल रहा था। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। 

खनियांधाना में किले के पीछे रहने वाला युवक आकाश साहू पुत्र प्रकाश साहू (27) ने शनिवार-रविवार की रात घर में फांसी लगा ली। बताया जाता है युवक पिछले कुछ महीनों से आर्थिक परेशान बना हुआ था और वह नशे करने लगा था। परिजन जब सुबह जागे तो उन्होंने युवक के कमरे का दरवाजा बंद देखा जिस पर जब उन्होंने जगाया तो दरवाजा नहीं खुला। 

इसके बाद दरवाजा तोड़ा तो देखा कि आकाश का शव फंदे पर झूल रहा था। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाकर घटना स्थल का मुआयना कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

इनका कहना हैै-
हां एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक शराब पीने का आदी था और उसका एक बेटा भी है। आईपीएल के सट्टे की बात तो गलत है। शराब का जरूर पता चला है कि वह शराब पीने का आदी था। फिर भी पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट होगा। 
विजयपाल सिंह जाट,थाना प्रभारी खनियांधाना। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!