शिवपुरी। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र में जहां सांप के काटने से एक महिला की मौत हुई वहीं पोहरी थाना क्षेत्र में एक आदिवासी युवक ने फांसी पर लटककर अपनी जान दे दी। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम गूगरी में जब 55 वर्षीय महिला कुसुम लोधी पत्नि सुजान लोधी नेकडय़ा वाले खेत में थी तो उसी दौरान रात 11 बजे महिला को सर्प ने काट लिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सुजान लोधी की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर लिया है।
वहीं पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम टपरपुरा में 40 वर्षीय युवक प्रेम आदिवासी पुत्र टिकरिया आदिवासी ने फांंसी लगाकर अपनी जान दे दी है। बताया जाता है कि मृतक प्रेम आदिवासी फांसी लगाने के लिए प्रीतम आदिवासी के खेत पर पहुंचा जहां उसने महुआ के पेड़ पर रस्सी से लटककर फांसी लगा ली।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।