पोहरी। पोहरी थाना क्षेत्र के तहत गुरुवार को दोपहर 3:30 बजे कलारी के पीछे एक युवक की कुएं में लाश मिली। घटना की जानकारी डायल 100 को मिली जिस पर जो मौके पर पहुंची और लाश को कुएं से निकाला। फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि युवक कौन है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर युवक की शिनाख्ती के प्रयास तेज कर दिए हैं।
डायल 100 के आरक्षक अजीत सिंह को सूचना मिली कि कलारी के पीछे स्थित कुएं में एक युवक की लाश डली हुई है। सूचना मिलते ही डायल 100 मौके पर पहुंच गई। जहां लाश को निकालने के लिए रेस्क्यू किया गया। लाश को कुएं से निकालने के लिए नगर रक्षा समिति के सदस्य जितेन्द्र त्यागी कुएं के अंदर गया और लाश को करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद कुएं से बाहर निकाला।
जहां लाश को निकालते समय जितेन्द्र घायल हो गया। वहीं जानकारी लगते ही फॉरेन्सिक टीम भी मौके पर पहुंच गई और उन्होंने घटना स्थल का मुआयना किया। यहां फोरेंसिक टीम ने बताया कि लाश लगभग 8 से 10 घंटे पूर्व की है शायद नशे में गिरकर युवक की मौत हुई है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।