शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग शिवपुरी में एक ठेकेदार ने कर्मचारी के साथ गाली-गलौंज करते हुए मारपीट कर दी। इतना ही नहीं ठेकेदार ने शासकीय कागजात भी फाड़ दिए। मामले में पुलिस ने कर्मचारी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग शिवपुरी में पदस्थ कर्मचारी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 3 अप्रैल को शाम के लगभग 4 बजे ठेकेदार संजय उर्फ अन्नू रघुवंशी निवासी आईपीएस स्कूल के पास झींगुरा आया और उससे रुपयों की मांग करने लगा।
जब कर्मचारी ने पूछा कि किस बात के रुपए चाहिए तो ठेकेदार कर्मचारी के साथ गाली-गलौंज करने लगा जब उसे गाली देने से मना किया तो कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी तथा शासकीय कागजात भी फाड़ दिए। जाते-जाते ठेकेदार कर्मचारी को जान से मारने की धमकी दे गया। मामले में पुलिस ने कर्मचारी की शिकायत पर ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।