शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाली राजेश्वरी रोड पर डॉक्टर के क्लीनिक के सामने से चोर एक युवक की बाइक को चुराकर ले गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
रामकृष्ण पुत्र पूरन केवट निवासी ग्राम खजूरी पोस्ट अटललपु थाना बदरवास ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई 3 अप्रैल को वह राजेश्वरी रोड पर स्थित सुखदेव क्लीनिक पर डॉक्टर को दिखाने आए थे और उन्होंने अपनी बाइक को दुकान के बाहर खड़ा कर दिया था।
जब वह डॉक्टर को दिखाकर आए और वापस गांव जाने के लिए बाइक को उठाया तो देखा कि बाइक गायब है जिस पर आसपास पूछताछ की लेकिन बाइक का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद वह थाने गए और मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।