शिवपुरी। अमोला थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम सोनर में रहने वाली एक 17 वर्षीय नाबालिग को पड़ोस में रहने वाला युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। मामले की शिकायत परिजनों ने थाने में दर्ज करवाई। पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
ग्राम सोनहर की रहने वाली 17 वर्षीय किशेारी 22 मार्च को दोपहर के समय घर से किसी काम की कहकर गई हुई थी, लेकिन जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई जिस पर उसकी खोजबीन की लेकिन किशोरी का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इस बीच परिजनों ने रिश्तेदारों के यहां भी अपने स्तर से खोजबीन की लेकिन वहां भी कुछ पता नहीं चल सका।
वहीं परिजनों को पता चला कि गांव में रहने वाला युवक रामती पुत्र बद्दू जाटव भी गायब है और वही उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।