शिवपुरी। अमोला थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम साजोर में रुपए के लेनदेन को लेकर एक युवक की मारपीट कर दी। मारपीट का कारण भूसा बेचने के बाद रुपए मांगना बताया जा रहा है जिसे खरीददार ने रुपए देने से मना कर दिया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। राकेश पुत्र उत्तम रावत निवासी बामोर थाना देहात शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसने महेश जोशी व अशोक लोधी से भूसा खरीदा था।
बुधवार को शाम के समय दोनों युवक उसके पास आए और भूसे के रुपए मांगने लगे। जिस पर उसने कहा कि अभी उसके पास रुपए नहीं है एक-दो दिन में आ जाना। इसी बात को लेकर दोनों युवक उसके साथ गाली-गलौंज करने लगे और मारपीट कर जान से मारने की ध्ामकी दी।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।