शिवपुरी। छर्च थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम खरवाया में दो पक्षों में विवाद हो गया और एक-दूसरे की जमकर मारपीट कर दी। विवाद का कारण पाल कुत्ते द्वारा मवेशी को काटना बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
कालीराम पुत्र मिश्रीलाल धाकड़ निवासी खरवाया के पालतू कुत्ते ने कालिया बाई पत्नी विष्णु बाढई के मवेशी को काट लिया था। जिस पर दोनों में विवाद हो गया। विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि दोनों एक दूसरे के साथ गाली-गलौंज करने लगे।
आवाज सुनकर दोनों पक्षों के लोग आ गए और एक-दूसरे की जमकर मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने कालीराम की शिकायत पर सुरेश बाढई, प्रेमनारायण बाढई व कलिया बाई की शिकायत पर कलीराम धाकड़, बडडेवीरा धाकड़ के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।