शिवपुरी। दिनारा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले आने वाले ग्राम सिद्धपुरा इलाके में रहने वाले युवक ने फांसी लगा ली। युवक ने फांसी क्यों लगाई इसका कारण पता नहीं चल सका है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस को सूचना मिली कि दिनारा के सिद्धपुरा क्षेत्र में रहने वाले एक 23 वर्षीय युवक भरत पुत्र मनीराम रजक ने अपने ही घ्ार में फांसी लगा ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतक के शव को फंदे से नीचे उतारा और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।