तू आशिकी में नजर आ रहे है शिवपुरी के सुनील

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शिवपुरी की करौंदी निवासी निर्मला धनावत के सुपुत्र सुनील धनावत ने अपने सपनों की स्वर्र्णिम छलांग लगाते हुए टी.वी. धारावाहिकों में पदार्पण किया और एक वर्ष पूर्व ही माया नगरी मुम्बई में पहुंचकर अभिनय जगत में अपनी किस्मत आजमाना शुरू किया है इतने कम समय में उन्होंने निर्माता निर्देशकों को प्रभावित करते हुए टीवी धारावाहिकों की दुनियां में प्रवेश कर क्राईम पेट्रोल में अभिनय करने के साथ-साथ अब कलर्स टीवी के नये धारावाहिक तू आशिकी में भी महत्वपूर्ण भूमिका प्राप्त की है। उनके अभिनय की सर्वत्र सराहना की जा रही है। 

माना जा रहा है कि सुनील धनावत अभिनय के क्षेत्र में ऊंचाईयां छूएंगे। सुनील धनावत ने शिवपुरी का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर ऊषा कलावत खरैह जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय कलावत महासभा, अशोक बेडिय़ा अध्यक्ष बेडिय़ा समाज सुधार संघ शिवपुरी, अर्जुन धनावत, श्रीमती रानी धनावत, गौरव धनावत, मानसिंह वल्हेरा, रमेश, गुड्डी वल्हेरा, सरनाम, राजेन्द्र बेडिय़ा, शिशुपाल बेडिय़ा सरपंच टोरिया खालसा, सोनू पार्षद बैराड़, विशाल आदि ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना ईश्वर से की है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!