शिवपुरी। देश एवं प्रदेश में विश्वविद्यालयीन स्तर पर प्रोफेसर एवं असिस्टेन्स प्रोफेसर के रिक्त पदों पर निकली भर्ती में किये जा रहे आरक्षण नियमों के उल्लंघन के खिलाफ ओबीसी मोर्चा लामबंद होता नजर आ रहा है। आज अखिल भारतीय ओबीसी महासभा के एक प्रतिनिधि मंडल ने प्रधानमंत्री के नाम प्रशासन को ज्ञापन सौंप पूरी भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की।
पदाधिकारीयों ने इस भर्ती को पुन: नए सिरे से प्रारम्भ करने और इसमें आरक्षण नियमों के अंतर्गत एस सी एसटी और ओबीसी को लाभ दिए जाने की बात रखी। ओबीसी महासभा ने यह ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर संजीव जैन को सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में ओबीसी महासभा के जिलाअद्यक्ष सुरेश धाकड़, संयोजक अखिलेश महादुले, जिला उपाद्यक्ष एडवोकेट रामस्वरूप बघेल, युवा अद्यक्ष विपिन शिवहरे, प्रकाश रावत, मानसिंह कुशवाह एडवोकेट, दिनेश शिवहरे, सतीश खटीक, होतम सिंह बघेल शामिल थे।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।