आमने सामने भिड़ीं 2 बाइक, 2 घायल

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। एबी रोड़ पर तरूण रेजीडेंसी होटल के आगे आज दोपहर लगभग 1 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने की भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए डायल 100 द्वारा जिला अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार पिपरौदा निवासी जीजा साले मुकेश रावत और नरेश रावत कोलारस से शिवपुरी की ओर अपनी सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 33 एमजी 3799 से आ रहे थे। बताया जाता है कि उनकी मोटरसाइकिल काफी तेज गति में थी। वहीं पल्सर गाड़ी क्रमांक एमपी 33 एमएफ 3565 पर सवार होकर अंकित कुशवाह शिवपुरी से बायपास की ओर जा रहा था। अचानक सामने से तेज गति से आ रही मोटरसाइकिल ने उसकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अंकित कुशवाह 100 मीटर दूर तक मोटरसाइकिल सहित घिसटता चला गया। वहीं दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार मुकेश रावत और नरेश रावत भी काफी दूर फिक गए। उक्त मोटरसाइकिल नरेश रावत चला रहा था जबकि दुर्घटना में मुके श रावत और अंकित कुशवाह गंभीर रूप से घायल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मुकेश रावत और नरेश रावत शराब के नशे में धुत्त थे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!