चलो पंचायत महाअभियान: BJYM SHIVPURI ने की वार्डों की सफाई

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने चलो पंचायत महाअभियान के अंतर्गत रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला शिवपुरी में सभी पंचायत और वार्डों के अंदर रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें शिवपुरी जिले की पांचों विधानसभाओं के साथ-साथ शिवपुरी नगर में नगर के विभिन्न् वार्डों में स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें वार्ड क्रमांक 1, 6, 17, 8, 32, 34, 36 आदि वार्ड में स्वच्छता का कार्य किया गया और वहां निवासरत लोगों को स्वच्छता बनाए रखने हेतु जागरुक किया। 

सभी से निवेदन किया कि गंदगी को कचरे दान में अन्यथा सरकारी गाड़ी में ही फेंकें इधर-उधर गंदगी न कर और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान को सफल बनाएं स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत जिसमें से की वार्ड क्रमांक 34 में पर्वत ईश्वर महादेव मंदिर पानी की टंकी पर  स्वच्छता का कार्य  सभी जिला और नगर पदाधिकारियों ने साथ मिलकर किया 

जिला अध्यक्ष जिला अध्यक्ष मुकेशसिंह चौहान, जिला महामंत्री संजय कुशवाह, जिला मंत्री प्रतीक शर्मा, नानू बादाम सिंह ओझा,  नगर अध्यक्ष गिर्राज शर्मा, महामंत्री सोनू कुशवाह, उपाध्यक्ष दीपक राठौर, मंत्री अनुज शर्मा, नगर सेल प्रभारी करण भटनागर, वार्ड क्रमांक 34 अध्यक्ष अंकित धाकड़, प्रभांशु भटनागर, सदैव शर्मा, लालू शिवहरे, सेंकी सिंह परमार, विनय, लव दीप आदि वार्ड के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!