शपथ पत्र पर लुटेरी दुल्हन ने की शादी, सोना, चांदी व नगदी समेटकर भागी

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। आदर्श ग्राम सिरसौद में रहने वाले एक युवक ने कुछ दिन पहले शपथ पत्र के माध्यम से शादी की  थी और वह जब मजदूरी करने गया था तभी उसकी पत्नी घर से सोने चांदी के जेवरात व नगदी लेकर फरार हो गई। इतना ही नहीं दुल्हन ने शपथ पत्र से अपना फोटो ब्लेड से काट लिया जिससे उसकी पहचान न हो। आदर्श ग्राम सिरसौद में रहने वाले रामसिंह ने बताया कि उसने झांसी की एक युवती किरण के साथ शपथ पत्र पर शादी की थी लेकिन कुछ दिन बाद जब वह मजदूरी करने गया था तब किरण सोने चांदी के आभूषण और 10 हजार रुपए नगदी लेकर फरार हो गई। 

रामसिंह ने बताया कि किरण ने शपथ पत्र से अपना फोटो भी ब्लेड से काट लिया जिससे उसकी पहचान न हो। रामसिंह का कहना है कि वह अभी पुलिस थ्ााने नहीं गया है और वह अपने एक रिश्तेदार की तलाश कर रहा है जिसके माध्यम से उसने किरण से शादी की थी। रामसिंह का कहना है कि उसने शादी के लिए अपने रिश्तेदार को पैसे भी दिए थे। इध्ार अमोला थाना प्रभारी परमानंद शर्मा का कहना है कि इस मामले में अभी तक कोई श्ािकायत नहीं आई है और शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!