शिवपुरी। संत शीतलदास महाराज के सानिध्य में गुर्जर समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजन समिति द्वारा 18 अप्रैल अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देवनारायण धाम सिरसा घाटीगांव ग्वालियर पर विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमें गुर्जर समाज में व्याप्त फिजूलखर्ची व दहेज प्रथा को रोकने के उद्देश्य को लेकर लगातार 4 वर्षों से इस सामूहिक विवाह स मेलनका आयोजन किया जा रहा है। विवाह सम्मेलन में शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना आदि क्षेत्रों के विवाह योग्य वर-वधूओं का पंजीयन देवनारायण धाम घाटीगांव पर किया जा रहा है। अभी तक 22 जोड़ों का विवाह पंजीयन हो चुका है।
आयोजन को लेकर वृहद स्तर पर तैयारियां की जा रही है। शिवपुरी जिले के गुर्जर समाज बन्धुओं से अपील की है कि विवाह स मेलन को सफल बनाने के लिये तन-मन, धन से अपना सहयोग प्रदान करें।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।