श्रीराम पाइप के संचालक दुर्घटना में घायल, ग्वालियर रैफर | SHIVPURI NEWS

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। गोवर्धन थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम गुरिच्छा में श्रीराम पाइप के संचालक वाहन को बचाने के चक्कर में घायल हो गए। उन्हे गंभीर अवस्था में डायल-100 से जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें ग्वालियर रैफर कर दिया। बताया जाता है कि वो अपनी भतीजी के साथ सहसराम गांव जा रहे थे तभी यह हादसा घटित हो गया। घटना में भतीजी भी घायल हो गई। 

श्रीराम पाइप के संचालक नकटूराम शर्मा पुत्र स्व. श्रीराम शर्मा (75) गुरुवार सुबह अपनी भतीजी अंकिता के साथ ग्राम सहसराम में बन रहे मंदिर पर दान करने जा रहे थे। जब वह ग्राम गुरिच्छा के पास पहुंचे तो सामने से तेज गति से वाहन आ रहा था जिससे बचने के लिए उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और खेत पर बनी बाउंड्री से जा टकराई। 

घटना में नकटूराम बेहोश हो गए तथा भतीजी भी घायल हो गई। सूचना मिलते ही डायल 100 मौके पर पहुंच गई और घायलों को जिला अस्पताल लेकर आई जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्वालियर रैफर कर दिया जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!