बदरवास। बदरवास पुलिस को कई महीनों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी लल्लू यादव उर्फ योगेश की तलाश थी। बदरवास थाना प्रभारी सुनील शर्मा को मिली पुख्ता सूचना के आधार पर बदरवास पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। बदरवास थाने में आरोपी पर संगीन धाराओं में कई प्रकरण पंजीबद्ध हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।