बैराड़ में विधायक भारती ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किए पेयजल टेंकर

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। पोहरी विधायक प्रहलाद भारती ने नगर परिषद क्षेत्र बैराड़ में सभी 15 वार्डों में आमजन को पेयजल उपलब्ध कराए जाने के लिए पानी के टेंकरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उल्लेखनीय है कि बढ़ती गर्मी के चलते जनता को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस हेतु नगरपरिषद बैराड़ द्वारा क्षेत्र के सभी 15 वार्डो में टेंकर परिवहन की व्यवस्था कर पेयजल उपलब्ध कराया जावेगा। नगर परिषद द्वारा की गई व्यवस्था के अनुसार प्रत्येक वार्ड हेतु पानी के एक टेंकर द्वारा प्रतिदिन वार्ड में आठ चक्कर लगाकर पेयजल उपलब्ध कराया जावेगा। 

इसके साथ ही नगर परिषद द्वारा नगर के 10 महत्वपूर्ण स्थानों को चिन्हित कर वहां पांच हजार लीटर की पानी की टंकीयां रखी गई जिससे आम जन एवं राहगीरों को पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। इसके अतिरिक्त नगर के 5 हाईड्रेंटों पर भी नल कनेक्सन दिए गए हैं, जहां से आमजन सीधे पानी भर सकेंगे। नगर परिषद द्वारा की गई व्यवस्थाओं के चलते आमजनों को सुविधाजनक ढंग से पानी उपलब्ध होगा। 

इस अवसर पर विधायक भारती के साथ सीएमओ मधुसुदन श्रीवास्तव, उपयंत्री अविनाश अग्रवाल, जलशाखा प्रभारी संजय गुप्ता, विष्णु भदकारिया, एम कुरैशी, पार्षद नीरज गुप्ता, राजीव सिंघल, वाईसराम शाक्य, विनोद बाथम, हाकिम सेन, विधायक प्रतिनिधि देवेन्द्र गुप्ता उपस्थित रहे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!