कांग्रेस ने संसद नहीं चलने दी, देश को हुआ 160 करोड़ का नुकसान: प्रभात झा

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। एचडीएफसी बैंक के सामने कांग्रेस के खिलाफ भाजपा द्वारा किए जा रहे देशव्यापी धरना प्रदर्शन के क्रम में आज भाजपा ने शिवपुरी में एचडीएफसी बैंक के सामने माधव चौक पर धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन कांग्रेस द्वारा संसद न चलने के विरोध में किया गया। धरना प्रदर्शन में बोलते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सांसद प्रभात झा ने अपने उदबोधन में कहा कि कांग्रेस ने 5 मार्च से 6 अप्रैल तक एक दिन में एक मिनिट भी संसद नहीं चलने दी। जबकि लोकसभा और राज्यसभा में प्रति घंटे का खर्च लगभग डेढ़ करोड़ रूपए है और 23 दिनों में संसद न चलने के कारण देश को 160 करोड़ रूपए का नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस के इस कृत्य के विरोध में जनता को अवगत कराने के लिए भाजपा द्वारा देशव्यापी धरना दिया जा रहा है। 

शिवपुरी में धारा 144 लागू होने के कारण एसडीएम पांडे ने धरना प्रदर्शन के लिए भाजपा को सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक की अनुमति दी। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने बताया कि संसद न चलने देने के कारण कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या की है और कांग्रेस के इस कारनामे का पर्दाफाश करने के लिए ही धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया है। धरना प्रदर्शन में भाजपा नेताओं ने जमकर कांग्रेस  और उनके नेताओं पर हमला बोला। सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी कसकर निशाना साधे गए। 

भाजपा के धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सांसद प्रभात झा के अलावा राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त राजू बाथम, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी, धैर्यवर्धन शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान, पूर्व विधायक वीरेंद्र रघुवंशी, कामताप्रसाद बेमटे आदि ने अपने विचार रखे। धरना प्रदर्शन का संचालन पूर्व विधायक नरेंद्र बिरथरे ने किया जबकि आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री ओमी गुरू ने किया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!