बिजली विभाग की विजिलेंस टीम ने छापा डाला, 11 बिजली चोर पकड़ में आए

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। बैराड़ में बुद्धवार दोपहर बिजली मंडल की विजिलेंंस टीम ने विभिन्न् बिजली उपभोक्ताओं का निरीक्षण किया। जिसके दौरान 11 बिजली चोरी करते हुए पाए गए। जिनमें घरेलू कनेक्शनों से लेकर आटा चक्की, नवनिर्मित मकानों में विद्युत चोरी, बैलडिंग वर्कशॉप आदि के उपभोक्ता शामिल हैं। 

बिजली विजिलेंस टीम के नितिन डोंगरे ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर परिषद बैराड़ में हमारी टीम द्वारा 11 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। जिन लोगों पर कार्रवाई की वह बिजली चोरी करते हुए पाए गए। डोंगरे ने बताया कि इनके नाम हैं। 

अतरसिंह, धर्मेंद्र वर्मा, सचिन नामदेव, गजेंद्र, अजय, दिलीप धाकड़, राकेश, राजकुमार दबंगी, राधेश्याम शर्मा, मनोज कुमार और उम्मेद मास्टर। इस कार्रवाई में बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!