शिवपुरी। शहर में देर रात करीब 11 बजे सनसनीखेज वारदात हुई है। एक सर्राफा व्यापारी को पल्सर सवार शार्पशूटर्स ने गोली मार दी। बताया गया है कि नितिन सोनी उर्फ नीतू पुत्र श्री कैलाश नारायण सोनी जो सर्राफा बाजार में शिवम ज्वैलर्स के संचालक हैं एवं देहात थाना क्षेत्र की तारकेश्वरी कालोनी मे रहते हैं। रात 11 बजे घर के नीचे सिगरेट पी रहे थे कि तभी पल्सर पर सवार 3 शार्पशूटर्स आए और गोली मार दी। गोली जांघ से आरपार हो गई। बदमाश फरार हो गए। घायल नितिन सोनी को जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस कार्रवाई जारी थी।



प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।