शिवपुरी। सिरसौद थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम भैसाना में एक बिजली कर्मचारी की तीन लोगों ने मिलकर मारपीट कर दी। मारपीट का कारण कनेक्शन को लेकर विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। नरेन्द्र पाल पुत्र कमरलाल पाल निवासी आजाद नगर मनियर शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि रविवार को वह ग्राम भैसाना सब स्टेशन पर बैठा हुआ था तभी पहाड़ी बसई गांव के रहने वाले भोला रातव, चंदन रावत, विजय रावत आए और उससे बिजली कनेक्शन की कहने लगे।
जब कर्मचारी ने कहा कि पहले और लोगों के कनेक्शन होंगे इसके बाद आपका कनेक्शन होगा। इस बात को लेकर उक्त लोग नरेन्द्र के साथ विवाद करने लगे और गाली-गलौज करने लगे। जब नरेन्द्र ने गाली देने से मना किया तो सभी ने लात-घूसों से जमकर मारपीट कर दी और शासकीय रजिस्टर भी फाड़ दिया। मारपीट करने के बाद आरोपी वहां से चले गए। इसके बाद नरेन्द्र थाने गया और मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।