शिवपुरी। गर्मी का मौसम आते ही सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी जैसी बीमारियों ने पैर पसार लिए हैं। हालात यह हैं कि जिला अस्पताल में प्रतिदिन इन बीमारियों से पीडि़त सैकड़ों मरीज पहुंच रहे हैं जो कि घंटों डॉक्टरों से इलाज लिए लाइनों में खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं। आलम यह है कि जिला अस्पताल में जहां 200 से 250 मरीजों का प्रतिदिन आना होता था। वहीं करीब पंद्रह दिनों से सर्दी जुकाम और बुखार से पीडि़त करीब 500 मरीजों का प्रतिदिन आना हो रहा है।
इसके अलावा करीब इतने ही मरीज नगर के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले डॉक्टरों के निवास पर जाकर अपना इलाज करा रहे हैं। डॉक्टर भी उनके पास आने वाले मरीजों के लिए बीमारियों से बचने के उपाय बताते हुए बीमारियों का इलाज कर रहे हैं और सतर्कता बरतने की बात कर रहे हैं।
करीब 15 दिनों से जिला अस्पताल में ओपीडी समय सुबह आठ बजे से 12 बजे तक पूरे अस्पताल परिसर में मरीजों का हुजूम सा लग रहा है आलम यह है कि विभिन्न बीमारियों से पीडि़त सैकडों मरीज अपनी बारी का इंतजार करने लाइनों में घंटे खड़े होकर डॉक्टरों का इंतजार करते हैं।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।