घर में परिवार के साथ सो रही युवती गायब

0
शिवपुरी। जिले के सीहोर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम नरऊ में रहने वाली एक किशोरी घर से लापता हो गई। बताया जाता है कि रात के समय परिजन घर में सो रहे थे उसी समय किशोरी गायब हो गई। सुबह जब परिजनों की आंख खुली तो उन्होंने देखा कि उनकी पुत्री लापता है। जिस पर परिजन थाने गए और मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई। 

पुलिस को शिकायत में परिजनों ने बताया कि वह ग्राम नरऊ के रहने वाले हैं। बीते रोज वह रात में घर में सो रहे थे साथ ही उनकी 16 वर्षीय पुत्री भी सो रही थी। सुबह जब परिजन जागे तो देखा कि उनकी पुत्री घर में नहीं है जिस पर अन्य परिजनों के सदस्यों को जगाकर पुत्री के बारे में पूछा लेकिन किसी को कुछ नहीं पता था। 

इसके बाद परिजनों ने ग्राम में पुत्री की तलाशी लेकिन वह उन्हें नहीं मिली। जिसके बाद थाने में जाकर मामले की शिकायत दर्ज करवाई। जहां पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!