ई अटेन्डैन्स के विरोध में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन, संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी भी हुए शामिल

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। प्रदेश सरकार द्वारा समस्त शिक्षकों एवं अध्यापकों को एम शिक्षामित्र एप के माध्यम से 2 अप्रैल से ई अटेन्डैन्स के विरोध में मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के बैनर तले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम का ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर एलके पाण्डेय को सौंपा। इस मौके पर अन्य शिक्षक संघों के विभिन्न अधिकारी व कर्मचारी भी शामिल हुए। राज्य कर्मचारी संघ द्वारा मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है एम शिक्षा मित्र अंतर्गत प्रदेश में दूरस्थ अंचल के ग्रामों में मोबाईल नेटवर्क परिधि से बाहर है, ऐसे में शिक्षकों को उपस्थिति लगाना मुश्किल है। इसके अलावा इस एप से संबंधित सभी शिक्षकों को किसी भी तरह का प्रशिक्षण नही दिया गया। 

एम शिक्षा मित्र से उपस्थिति लगाने पर विघालय से कई मीटर की दूरी दिखा रहा है। इस कमी को विभाग द्वारा दुरुस्त नही किया गया। ज्ञापन में बताया गया कि शासन द्वारा वृहद स्तर पर मॉनीटरिंग अमला प्रदेश की शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के लिए बनाया गया है, जिसमें राज्य शिक्षा केन्द्र एंव राष्ट़ीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत करोंडों रुपए की राशि शासन व्यय कर रहा है। 

इस एप से यह अमला निरर्थक हो जाएगा। इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष अजमेर सिंह यादव, दिलीप शर्मा, अंगद सिंह तोमर, मुकेश आचार्य, महेश भार्गव, प्रघुम्र भार्गव, योगेश मिश्रा, राजेन्द्र पिपलौदा, वीणा गोलिया, धर्मेन्द्र रघुवंशी, राकेश मिश्रा, महेन्द्र कुमार जैन, अजय श्रीवास्तव, अरुणेश रमन शर्मा, विजय पाठक, अरविंद सरैया, महावीर मुदगल, मनमोहन जाटव, अरविंद गुप्ता, हरीशंकर भार्गव, आरएन अवस्थी, सुरेन्द्र कुमार तिवारी, मनोज कुमार भार्गव, जगदीश शिवहरे, स्नेह रघुवंशी, सुरेश पाठक, राजेन्द्र गौतम, सुरेन्द्र कुमार तिवारी सहित मध्य प्रदेश शिक्षक संघ, मप्र शिक्षक कांग्रेस, अपाक्स, कर्मचारी कांग्रेस, मप्र लघुवेतन कर्मचारी संघ के पदाधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!