शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम गदाई में एक युवक ने फांसी लगा ली। मामला बुधवार रात का है जब युवक कुए पर गया था और काफी देर बाद जब नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की जहां उसकी नीम के पेड़ पर लटकी हुई लाश मिली। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि ग्राम गदाई में एक युवक ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल की जांच-पड़ताल कर लाश को पेड़ से उतरवार पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
परिजनों ने बताया कि रानू पुत्र पानसिंह जाटव बीती रात कुआ पर जाने की कहकर गया हुआ था, लेकिन काफी देर बाद जब वह वापस घर नहीं आया तो उसकी खोजबीन की जिस पर जब कुआ पर गए तो देखा की रानू का शव पेड़ पर लटक रहा है।
इसके बाद पुलिस को सूचना दी। युवक ने फांसी क्यों लगाई इसका अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने बताया कि अभी मामले में मर्ग कायम कर जांच-पड़ताल की जा रही है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।