बेटा पापा से बात करा दो, पानी मांगा और मोबाईल चुरा ले गए

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। पांच दिन पहले एसपी कोठी के पास निवासरत शर्मा परिवार के घर में दिन दहाड़े घुसे एक चोर ने बच्ची को बहला फुसलाकर दो मोबाइल चोरी कर ले गया। पुलिस ने कल जांच के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 380 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 16 मार्च को सुबह 10:30 बजे एसपी कोठी के पास निवासरत अनिल पुत्र जगदीश प्रसाद शर्मा के यहां घर में एक चोर घुसा जहां श्री शर्मा की पुत्री अक्षिता शर्मा खेल रही थी 

जिसे घर में घुसे चोर ने अपने पास बुलाया और उससे कहा कि तुम्हारे पापा से बात करनी है उनका मोबाइल नम्बर लगाकर मेरी बात करा दो। चोर की बातों में आकर अक्षिता ने वहां रखे मोबाइल से अपने पिता का नम्बर डायल किया और चोर को दे दिया तभी चोर ने अक्षिता से कहा कि उसे बहुत प्यास लगी है वह अंदर से जाकर पानी ले आए। 

जैसे ही अक्षिता पानी लेने अंदर गई तभी चोर ने हाथ में लिए मोबाइल सहित वहां रखा एक अन्य मोबाइल उठाया और भाग गया। जब अक्षिता पानी लेकर आई तो उक्त चोर और वहां रखे मोबाइल गायब थे जिसकी जानकारी उसने घर के अन्य सदस्यों को दी।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!