शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत चंद्रा कॉलोनी में रहने वाला युवक तीन दिन पहले घर से पंचायत जाने की कहकर निकला था लेकिन तब से वह वापस नहीं आया। मामले में परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।
चंद्रा कॉलोनी में रहने वाला 28 वर्षीय युवक 19 मार्च को घर से डोढयाई पंचायत की कहकर निकला था लेकिन देर शाम तक जब वह वापस नहीं आया तो परिजनों ने फोन लगाया लेकिन फोन नहीं लगा। इसके बाद युवक की तलाश की गई लेकिन कहीं कुछ भी पता नहीं चल सका, जिस पर परिजन थाने गए और मामले की शिकायत दर्ज करवाई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।