महिला की घर में घुसकर मारपीट

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र की खोड़ी चौकी के तहत आने वाले ग्राम बपाउली में तीन लोगों ने मिलकर एक महिला की घर में घुसकर मारपीट कर दी। मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है जिसे लेकर आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 

गीता पत्नी बालकिशन लोधी निवासी बपाउली ने पुलिस को शिकायत में बताया कि बीते रोज वह अपने घर में अकेली थी तभी गांव में रहने वाले भूपेंद्र पुत्र बब्बू उर्फ बलभद्रसिंह चौहान, रामदास पुत्र मौजीलाल जाटव, रवि पुत्र सुंदरलाल यादव निवासी बपाउली आए और पुराने विवाद को लेकर उसके साथ गाली-गलौंज करने लगे। 

जब महिला ने गाली देने से मना किया तो सभी आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी जिससे महिला चोटिल हो गई। जाते-जाते आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे गए। घटना के बाद महिला थाने गई और उक्त लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!