शिवपुरी। जिले के देहात थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बांसखेड़ी में सोमवार की देर शाम एक किशोरी घर से लापता हो गई। बताया जाता है कि किशोरी शौच की कहकर गई थी जिसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। मामले में परिजनों ने संदेही पर केस दर्ज करवाया है। बांसखेड़ी की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी सोमवार की रात 9 बजे परिजनों ने शौच की कहकर गई थी काफी देर होने के बाद जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन वह कहीं नहीं मिली।
जिसके बाद किसी ने उन्हें बताया कि उनकी पुत्री को गांव के ही रहने वाले राकेश पुत्र सिद्दार आदिवासी के साथ देखा गया है। जिसके बाद परिजन थाने गए और संदेही के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।