शिवपुरी। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के तहत पिछोर दिनारा रोड घर के बाहर खड़े युवक में ट्रक के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए टक्कर मार दी। घटना में युवक गंभीर चोटिल हो गया और उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। कमलेश पुत्र जहारसिंह रजक निवासी छावनी पिछोर दिनारा रोड पर स्थित सोमवार की शाम अपने घर के आगे खड़ा हुआ था तभी एक ट्रक के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए कमलेश में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने के बाद युवक जमीन पर गिर गया और गंभीर रूप से चोटिल हो गया, जिसे इलाज के लिए परिजन स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।